उरई । आवारा गधे जेल अधीक्षक के आवास की बागवानी चर गए जिसके बाद नाराज जेल अधीक्षक ने उन्हे पकड़वा कर खाली पड़ी किशोर जेल में बंद कर दिया । लगभग 4 दिन बाद जब गधों के मालिक कमलेश को पता चला तो उसने  जेल अधीक्षक के सामने हंगामा किया तब कहीं जा कर उनको छोड़ा गया ।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जेल के अंदर और अपने आवास व स्टाफ कॉलोनी में साफ़ सफाई करवा कर शानदार बागवानी कराई थी । 24 नवम्बर को  को कहीं से छुट्टा गधे उनकी बागवानी में घुस आए और उन्होने सारे पेड़ पौधे तहस नहस कर दिये । यह देख सीताराम शर्मा के गुस्से का पारावार नहीं रहा । उन्होने गधे पकड़वा कर किशोर जेल में बंद करा दिये \ बाद में जब गधों के मालिक को पता चला तो वह जेल अधीक्षक के पास पहुँच गया  । जेल अधीक्षक ने उसे  जम कर लताड़ा और गधे छोड़ने से माना कर दिया । बाद में जब वह  हंगामा करने लगा  तो जेल अधीक्षक ने गधे छोड़ तो दिये लेकिन इस हिदायत के साथ कि भविष्य में वे अपने जानवर लावारिस नहीं छोड़ेंगे ।

Leave a comment