जालौन-उरई  मतगणना के पास बनवाने के लिए आज उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रत्याशियों का जमाबडा लगा रहा। सुबह से ही प्रत्याशियों व समर्थको का उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचना प्रारम्भ हो गया था।

नगर निकाय के संपन्न हुए विगत 22 नबम्बर के बाद चुनाव में डाले गए मतो की गिनती 1 दिसम्बर शुक्रवार को स्थानीय छत्रसाल इंटर कालेज में की जावेगी। मतगणना के दौरान सिर्फ प्रत्याशियो, समर्थको, मीडिया कर्मीयो तथा कर्मचारियो को ही प्रवेश पास पर ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर जाने के लिए आज सभाषद पद के 157 प्रत्याशियो, अध्यक्ष पद के 12 प्रत्याशियो समेत अन्य समर्थको ने पास बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह से ही भीड़ लगी रही।

Leave a comment

Recent posts