जालौन-उरई । पति द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीडित पत्नी ने कोतवाली में की। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी अनवरी खातून पत्नी शहजाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति शहजाद व देवर कल्लू शराब पीकर उसके साथ उत्पीडन कर मारपीट करते है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पति तथा देवर की तलाश शुरू कर दी।







Leave a comment