उरई। जालौन जनपद के कोंच क्षेत्र में एक और किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोंच क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में सुनील (45वर्ष) पुत्र चतुर सिंह पटेल ने गांव के बाहर पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। जब लोगों ने उनका शव पेड़ पर लटका देखा तो उनके परिजनों को बताया गया। जिसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि सुनील खेती खराब होने से कई दिनों से बेहद परेशान थे। एक लड़का और एक लड़की को पढ़ाने के खर्च में भी इस वजह से रुकावट आ गई थी। इसी बेचैनी में वे फांसी लगाकर जान देने का इरादा बना बैठे।






Leave a comment