माधौगढ़ (उरई )। जीएसटी लागू होने के बाद भी व्यापारी कर चोरी की आदत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे ही दो वाहनों को कर अधिकारी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर माधौगढ़ थाने में खड़ा करवाकर उनका चालान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज कर अधिकारी अमित अग्रवाल अपने रूटीन चेकिंग पर कस्बा माधौगढ़ के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान एक ट्रक व एक लोडर गाड़ी सामान भरकर जा रही थी जब उसे रोका और जीएसटी के कागजात मांगे तो दोनों वाहनों के चालक एक भी कागज नहीं दिखा पाये। इसके बाद कर अधिकारी ने दोनों वाहनों का चालान कर उन्हें माधौगढ़ थाने में खड़े करवा दिये।

 

Leave a comment