माधौगढ़ (उरई )। नगर पंचायत माधौगढ़, रामपुरा व ऊमरी में हुये चुनाव के बाद मतों की गिनती का काम 1 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से होना है। बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ परिसर में होने वाली मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज पर्यवेक्षक ने स्थानीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मतगणना स्थल पर पहुंचे पर्यवेक्षक विद्या सागर प्रसाद ने प्रत्येक रूम में पहुंचकर आरओ व एआरओ के बैठने की व्यवस्था के साथ ही काउंटिंग एजेंटों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही अधिकारियों के लिये शौचालयों व जलपान के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने जेई को फटकार लगाते हुये अधूरी व्यवस्थाओं को रात तक पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राउण्ड बार होने वाली मतगणना का ब्यौरा बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा ताकि किसी को भी परेशानी न हो। इस दौरान तहसीलदार शिवप्रसाद यादव, कोतवाल रुद्रकुमार सिंह, लेखपाल के साथ ही आरओ व एआरओ मौजूद रहे। बाद में पर्यवेक्षक विद्या सागर प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक भी ली।




Leave a comment