उरई। माधौगढ़ तहसील की धरमपुरा ग्राम पंचायत में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 दिसम्बर को पूर्वांह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक विधिक साक्षारता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
तहसीलदार माधौगढ़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में रामपुरा और माधौगढ़ के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, कार्यक्रम अधिकारी रामपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा के चिकित्साधीक्षक, माधौगढ़ और रामपुरा की बाल विकास परियोजना अधिकारी व क्षेत्र के सभी पैरालीगल वालंटियर को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।







Leave a comment