कालपी(उरई)। रविवार की भोर करीब तीन बजे जोल्हूपुर-कालपी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चालक ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुर्घटनाकारी ट्रक मंे चार घंटे तक मृतक ड्राइवर का शव फसा रहा। तीन क्रेनों तथा जेसीबी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को अलग-अलग किया गया।
खबर के अनुसार ट्रक झांसी से इंटरलाकिंग ईट लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। रात करीब तीन बजे पीछे से आ रही मूगफली के बोरे लादे डीसीएम ट्रक पीछे से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक नसीम खां 40 वर्ष तथा कंडेक्टर सुंदर केबन मे फस गया। सुबह 6 बजे क्रेनों से डीसीएम में फसें चालक व परिचालक को बाहर निकाला गया। इस घटना मे चालक नसीम खां की मौत हो गई।







Leave a comment