उरई । अपर जिलाधिकारी न्यायिक गुलाबचंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्ष में पेंशनर्स दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान एडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से करायें।
पेंशनर्स दिवस को संबोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी व्यक्ति को अनावश्यक न दौड़ायें। कई प्रकरणों में जानकारी में पाया गया कि कई-कई वर्षों से पेंशन प्रकरण लंबित पड़े हुये हैं जो ठीक नहीं है। ऐसे प्रकरणों को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्यवाही कर निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि कई मामले कोर्ट से फालइन होकर आये हैं। उन्हें भी लंबित रखा गया है। इससे विभागीय छवि ख्राब होती है। अगर कोई मामला किसी विशेष कारणों से लंबित रहता है तो उसका कारण भी स्पष्ट रहना चाहिये। जो मामले निस्तारण योग्य है उन्हें शीघ्रता से निस्तारण करायें। बैठक की कार्यवाही अनिवार्य रूप से बनायी जाये। जिससे यह जानकारी रहे इन पर कितनी कार्यवाही हुई है और कितने प्रकरण निस्तारित हुये हैं। पेंशन से संबंधित प्रकरणों को पेंशन यूनियन के रामेश्वर त्रिपाठी द्वारा जनपद के विभिन्न विभागां के वाद लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, जिला वन अधिकारी सहित अनेकों विभागों के अधिकारी व पेंशनर्श उपस्थित रहे।







Leave a comment