उरई। आटा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चमारी में बेटी और पत्नी को जलाकर मारने वाले को थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
ज्ञातव्य हो कि आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में 21 अक्टूबर 2017 को रामकुमार वर्मा ने अपनी पत्नी सुनीता व बेटी आरती को आग लगा दी थी जिनकी कुछ दिनों बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। थाना पुलिस ने आरोपी रामकुमार वर्मा पुत्र गंगादीन को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।







Leave a comment