
उरई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई अनिल बहुगुणा की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी आरके सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘जिला स्तरीय स्टेक होल्डर्स प्रशिक्षण’’ का आयोजन श्रीहरि होटल उरई में किया गया। जिसमे अनिल बहुगुणा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई ने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से नागरिकों में विभिन्न प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ रहें है किन्तु नागरिक इसका सेवन करना नहीं रोक पा रहें है। इसके लिए बनाये गये कानून के तहत अपेक्षित कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही लोगो को जागरूक करना होगा और उन्हें बताना होगा कि तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से वह घातक बीमारियों यथा कैंसर जैसे रोगों से ग्रसित होकर जान जोखिम में डाल रहें है इसलिए इसका सेवन न करें।
अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहाकि नशा करना लोगांे की मानसिकता बन गई है इसे बदलना होगा। कानून भी तब तक ठीक तरह से लागू नहीं हो सकता जब तक लोग स्वयं ही अपने को नशामुक्त करने का संकल्प लेकर इसका त्याग नहीं करेंगे। इसलिए लोगो को तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले शारीरिक नुक्सानों के सम्बन्ध में बताकर इसे छोड़ने हेतु जागरूक करना होगा तभी हमे नशामुक्त समाज बनाने में सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्यालयों में तम्बाकू सेवन को थोड़े से प्रयासों से रोका जा सकता है इसमे भी ट्ठढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहाकि स्कूलों विद्यालयों कालेजों में नशे की लत युवाओं में बढ़ी है। इनमे अध्ययनरत छात्र इसका सेवन करना अपनी शान समझते है। इसको शक्ति से रोका जाना होगा। तम्बाकू उत्पादों के सेवन से बहुत गम्भीर प्रभाव शरीर पर हो रहें है जो प्रत्यक्ष दिखाई देने लगते है। डा. बीएम खेर, डा. प्रेम प्रताप सिंह तथा अन्य उपस्थित नागरिको एवं अन्य एनजीओ के प्रतिनिधियों ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपने विचार प्रकट किये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने गोष्ठी में भाग लेने वाले समस्त अधिकारियों एवं अन्य उपस्थित नागरिको का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा. सत्यप्रकाश, डा. जी प्रसाद, एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।







Leave a comment