कुठौंद(उरई )। सब्जी की फसल में दूषित पनाले का पानी डालने से रोकने पर मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सनगढ़ निवासी श्रीमती शशिप्रभा पत्नी भागीरथ सब्जियों की फसल बोये हुए है जिसमें गांव के ही भीखालाल के मकान का गंदा पानी खेत में जाने से रोकने पर भीखालाल के पुत्र रविन्द्र, अरविंद, जगतनारायण ने शशिप्रभा एवं उनके पुत्र गिरजाशंकर को गालीगलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। कुठौंद पुलिस न एफआईआर दर्ज कर घायलों का मेडीकल परीक्षण कराया है।

 

 

 

Leave a comment

Recent posts