उरई। प्रदेश में शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का वार्षिकोत्सव और चुनाव जालौन स्थित छत्रसाल इंटर कालेज में गुरुवार को सम्पन्न कराया गया ।
बांदा , चित्रकूट मंडल के मंडलीय मंत्री मिथलेश कुमार पाण्डेय को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव अधिकारी के बतौर अधिवेशन में भेजा गया था। वे अपने साथ बांदा की टीम ले कर आये थे जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह तोमर , बांदा इकाई के जिला मंत्री देशराज सिंह और राजकिशोर शामिल थे ।
इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह राजावत और मंत्री पद पर नरेंद्र निरंजन का इकलौता पर्चा भरा गया । नामांकन का समय समाप्त होने के बाद दोनों के सर्वसम्मत चुनाव की घोषणा कर दी गई ।
छत्रसाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राकेश निरंजन ने अतिथियों का स्वागत किया । निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ रवि शंकर अग्रवाल ने सर्वसम्मत चुनाव को संगठन की गौरवशाली परंपरा बताया । जनपद के कई दिग्गज शिक्षक नेताओं की मौजूदगी उल्लेखनीय रही ।







Leave a comment