उरई। अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर संजीव श्रीवास्तव को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया। जिससे जनपद के पत्रकारिता जगत में शोक छा गया।
संजीव श्रीवास्वत कई महीने पहले पक्षाघात के शिकार हो गये थे और उनकी सुधबुध भी चली गई थी। लंबे समय तक उनका इलाज पहले लखनऊ और इसके बाद कानपुर में हुआ। बाद में डाक्टरों की सलाह पर परिजन उन्हें घर वापस लाये थे। उम्मीद थी कि एक दिन अचानक उनकी याददास्त वापस आ जायेगी और इसके बाद वे सामान्य हो जायेगें। सारे पत्रकार साथी भी इसके लिए दुआ कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को अचानक सुबह उनके देहांत की खबर से सारे लोग स्तब्ध रह गये।
संजीव श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोहदपुरा में किया गया। इस दौरान जिले के सारे प्रमुख पत्रकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आंखों में नमी और चेहरे पर उदासी लिए मौजूद रहे।






Leave a comment