कालपी(जालौन)। रविवार को स्थानीय तहसील सभाकक्ष में उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में समस्त 333 बीएलओ की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देेते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के नाम विधान सभा की वॉटर लिस्ट में मतदाता बनने से छूट गए है या जिनकी आयु 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो गई है उनके लिए वोटर बनने का सुनहरा मौका है। विधान सभा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है काम में हीला हबाली बर्दास्त नही की जाएगी। समस्त बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रपत्र छह, सात और आठ में प्रवष्टियां अंकित कर त्रृटि रहित सूची तैयार करे। विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ को बुलाकर आज तहसील में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। बीएलओ तथा सुपरवाइजर को एसडीएम ने बताया कि 26 दिसम्बर को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। 31 दिसम्बर सात, 21 एवं 28 जनवरी को बूथों पर विशेष कैम्प आयोजित किये जाएगे। जिनमें बीएलओ मौजूद रहकर वोटर बढाने घटाने का कार्य करेगे। तहसीलदार सालिगराम ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य में छूटे मतदाताओं को शामिल करने के अलावा जो लोग एक जनवरी को 18 वर्ष के हो रहे है उन्हे भी शामिल किया जाना है तथा मतदाता सूची में अंकित किसी प्रवष्टि में यदि त्रुटि है तो उसमें सुधार किया जाना आवश्यक है। बैठक में नायब तहसीलदार हरप्रसाद, शशांक कुमार, मुन्नालाल, अशोक श्रीवास्तव, बीएलओ तथा सुपरवाइजर मौजूद रहे।

 

Leave a comment