जालौन-उरई । तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग में ठण्ड खेत में काम करते समय किसान की मौत हो गई है । ठण्ड लगने से हुई मौत की खबर लगते ही राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंच गये तथा घटना की जानकारी ली है ।

रविवार की सुबह करीब 4 बजे अशोक कुमार सेंगर उम्र 64 वर्ष  पुत्र राजा सिंह सेंगर निवासी शेखपुर बुजुर्ग अपने खेत में पानी लगा रहे थे। शीतलहर के कारण पड़ रही ठण्ड के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है। खेत में ठण्ड लगने के कारण बृद्ध किसान की मौत हो गई है । ठण्ड लगने से हुई किसान की मृत्यु की सूचना जैसे ही तहसीलदार जितेन्द्र पाल सिंह को हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी के लिए राजस्व लेखपाल इन्द्रपाल को मौके पर भेजा है । जिसने परिवार के लोगों को मृतक किसान का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी है । जिससे उन्हें सरकारी मदद मिल सके। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि अगर किसान की ठण्ड से मौत की पुष्टि हो जाती है तभी शासन की मंशानूसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

Leave a comment

Recent posts