जालौन-उरई । पांच दिन पूर्व घर में घुसकर चार दवंगों द्वारा की गयी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कोई कार्रवाई न किये जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है।
शवीना पत्नी अनिल खां निवासी ग्राम मलकपुरा ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है जिसमें शिकायत की है कि वह 5 फरवरी को सांय 7 बजे घर के अन्दर बैठी थी तभी गांव के दवंग गजेन्द्र सिंह नीरज कुमार रोहित कुमार तथा पुष्पक नशे में धुत होकर आ गये तथा उनके साथ छेड़छाड़ की तथा उनके कपड़ों को फाड़ दिया। घर में घुसकर दवंगों द्वारा की गई छेड़छाड़ की उन्होंने कोतवाली पुलिस से की थी किन्तु इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से दवंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।





Leave a comment