’
कदौरा-उरई । हमीरपुर से शादी में सम्मिलित होने जा रहे परिवार की बोलेरो अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी जिससे उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए । चीख पुकार सुन समीपवर्ती ग्रामीणों द्वारा घायलो को निकाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वही घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गयी ।
ज्ञातव्य हो कि थाना कुरारा क्षेत्र ग्राम लहरा के समीप एक बोलरो अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरी जिसमे सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनकी चीख पुकार सुन ग्राम लहरा प्रधान मुस्ताक व् अन्य ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर घायलो को निकाल कदौरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया एव उनके परिजनों को सूचना दी गयी वही बताया गया कि घायल दीपक पुत्र रामावतार,चन्द्रभान पुत्र गुरु,आकाश पुत्र धर्मेन्द्र,चुन्नू पुत्र गुरु,मोना पुत्री गुरु,प्रियांशु पुत्र चन्द्रभान आदि हमीरपुर निवासी है जो कि ग्राम बेरी में शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी ग्राम लहरा के पास रास्ता खराब होने की वजह से उक्त बोलेरो खाई में जा गिरी जिनका उपचार कदौरा स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया ।






Leave a comment