जालौन-उरई  । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति लापरवाह रवैया तथा बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में उत्तर प्रदेश  शिक्षक संघ द्वारा

12 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय उरई में धरना प्रदर्शन किया जाएगा  ।

उल्लेखनीय है कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विगत दिनों शिक्षा भवन उरई में संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक हुई थी जिसमें शिक्षकों की मांगों के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई थी और बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया था उत्तर प्रदेश ही शिक्षक संघ के  पूर्व ब्लॉक मंत्री  कुठौंद धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में पदोन्नति के साथ ही विशिष्ट  बी टी सी   2004 की  जी पी एफ  में कटौती करने मार्च,  2018 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावली तैयार करके उनके समस्त देयको का भुगतान करने , बाल्य देखभाल मातृत्व उपार्जित अवकाश प्रतिकार एवं सत्र 2017  के अवशेष देयको के एरियर शीघ्र  भुगतान करने,  लेखा पुस्तिका ब्लॉक स्तर पर पूर्ण करने की मांग की गई थी लेकिन मांगों पर विभाग के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस के विरोध में 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों से शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a comment

Recent posts