उरई। बैंकिंग के कठोर नियमों की अनदेखी कर भारी ब्याज के झांसे में डिपोजिट कराने वाले ठग अपनी करतूत से बाज नही आ रहे। इस कड़ी में अभिनव हायर परचेज नाम की एक कंपनी का नाम प्रकाश में आया है। जिसके खिलाफ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला पाठकपुरा निवासी सुखराम सिंह ने बताया कि मोहल्ला कृष्णा नगर में बिजली की दुकान चलाने वाला शकील उसका परिचित है। जिसने उसे सब्जबाग दिखाया कि प्रतिमाह 2000 रुपये जमा करने पर साल भर बाद उसकी कंपनी 6000 रुपये ब्याज के साथ 30 हजार रुपये वापस करेगी।
वह लालच में आ गया। लेकिन 19 सितंबर 2017 को जब उसका एक वर्ष पूरा हो गया फिर भी उसे अपने रुपये की वापसी नही मिली। शकील के रवैये से जब उसे लगा कि उसके साथ ठगी हो रही है तो उसने कड़ाई से अपना रुपया मांगा। इस पर शकील पलट पड़ा। वह विकलांग है जिसका हवाला देते हुए शकील कहने लगा कि लगड़े ज्यादा जुबान चलाई तो तेरा पता भी नही लगने दूंगा। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के लिए कोतवाली पुलिस को निदेर्शित कर दिया है। अब देखना है कि झांसा देकर डिपोजिट कराने वाली अविभन हायर परचेज के खिलाफ कोतवाली पुलिस क्या कार्रवाई करती है।






Leave a comment