रामपुरा-उरई। फार्मासिस्ट की ब्लैकमेलिंग के दबाव में अपनी पुत्री की शादी उसके साथ न करना सरकारी अस्पताल की रसोइया को भारी पड़ा। डाक्टर ने फार्मासिस्ट के कहने से उसे नौकरी से बाहर कर दिया। उसने फार्मासिस्ट के खिलाफ इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 6 वर्षों से खाना बना रही रसोइया ने बताया कि अस्पताल के अधीक्षक डा. समीर प्रधान और फार्मासिस्ट अमित गंगेले के लिए वही खाना पकाती है। डा. समीर प्रधान का खाना टिफिन में लगकर उनके घर जाता है जबकि अमित गंगेले उसी के घर खाना खाने आते हैं। इसी दौरान अमित की निगाह उसकी पुत्री पर पड़ गई जिससे उसकी नियत खराब हो गई। उसने धोखे से उसकी पुत्री की अश्लील फोटो बना ली। जिसके आधार पर वह उससे अपनी पुत्री के विवाह के लिए दबाव बनाने लगा। डा. समीर प्रधान ने भी उसकी पैरवी की। लेकिन न उसे और न उसकी पुत्री को यह अतंर्जातीय विवाह मंजूर था। उसके मना करने पर बौखलाकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसने पुलिस ने इस ब्लैकमेलिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





Leave a comment