उरई। कर्ज के बोझ तले दबे युवा किसान को आज बारिश और ओला गिरने से फसल को नुकसान देखकर खेत पर ही दिल का दौरा पड़ गया और कुछ देर में ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी मुन्ना पटेल (36वर्ष) पर इलाहाबाद बैंक का तीन लाख रुपये से ऊपर का कर्ज था। वे गांव के साहूकारों से अलग कर्ज लिए हुए थे। दो भाइयों के बीच मुन्ना पटेल के पास 28 बीघा खेती है। जिसमें उन्होंने इस बार मटर बोई थी। अच्छी फसल देख उन्हें काफी हद तक कर्ज उतार लेने की उम्मीद थी।
लेकिन रविवार को बारिश के साथ ओला पड़ने से उनके सारे अरमान चकनाचूर हो गये। दोपहर बाद जब वे खेत देखने पहुंचे तो फसल की हालत देख उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।







Leave a comment