उरई। मुबंई की ओर जा रही गोरखपुर लोकमान्य तिलक ट्रेन से कटकर रविवार को एक युवक की मौत हो गई। इसके कारण ट्रेन आधा घंटे बाद आगे बढ़ सकी।
समीपवर्ती भुआ स्टेशन के पास कानपुर से झांसी जा रही गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट 12541 ट्रेन के आगे एक युवक कंूद गया जिससे मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसका शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। नतीजतन ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। आधा घंटे बाद जब इंजन साफ हुआ तब ट्रेन आगे बढ़ सकी।

Leave a comment

Recent posts