उरई। रविवार को सुबह मौसम का मिजाज जिले में अचानक बदल गया । बूंदाबांदी

के साथ कहीं –कहीं ओला भी पड़े जिससे ठंडक फिर बढ़ गई । इस बीच रामपुरा क्षेत्र में आकाशीय बिजली के कहर से एक युवक की मौत हो गई ।

पिछले कुछ दिनों से गरमाहट बढ़ने के बीच आज सुबह जब लोग जागे तो मौसम का रंग बदला दिखा । आसमान पर काली घटाएं घिर आई और ज़ोर – ज़ोर से बादल गरजने लगे । इस बीच जिले भर में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन कोंच और जालौन क्षेत्र में कई जगह 5 मिनट तक बड़े – बड़े ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ । हालांकि अपर जिलाधिकारी आर के सिंह का कहना है कि नुकसान की जानकारी लेखपालों की रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगी ।

 

उधर रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में आकाशीय बिजली ऊपर गिर जाने से खेत में पानी लगा रहे अनिरुद्ध यादव (22वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह यादव  की मौत हो गई । अपनी 2 बहिनों के बीच वह अकेला भाई था । उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया ।

Leave a comment