उरई। जनपद के नेशनल हाईवे ग्राम आटा में स्थित जिला परिषद की दुकानों में बैठकर रोजी-रोटी चलाने वाले दुकानदारों को दबंगों ने गाली गलोज करते हुए जिंदा जलाने की धमकी दी जिससे दुकानदार भयभीत हैं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक जालौन से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में झांसी कानपुर हाईवे पर ग्राम आटा में रोड के किनारे जिला परिषद की दुकानें हैं जिनमें दुकानदार पिछले 70 सालों से काबिज हैं दुकानदार प्रमोद पुत्र रघुवीर नाई की दुकान सुरेंद्र कुमार वीरेंद्र पुत्र भगवती प्रसाद चाय पकौड़ी की दुकान प्रमोद व झल्लू अतुल पुत्र हरिशंकर बाल काटने की दुकान हरिओम व अनुराग पुत्र वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार पुत्र बृजलाल अहिरवार जूता चप्पल बनाने की दुकान सुरेश कुमार पुत्र मैयादीन  बाल काटने की दुकान किए जिन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि इन दुकानों का हम लोग जिला परिषद को किराया भी अदा करते आ रहे हैं बेशकीमती जमीन को देखते हुए विवेक कुमार विनय कुमार मिश्रा की नियत में खोट आ गई जिन्होंने हमारी दुकानों पर वर्ष 1995 में सिविल जज सीनियर डिवीजन उरई के यहां वाद दाखिल कर दिया न्यायालय के द्वारा मुकदमा खारिज कर दिया गया था इसके बाद उन्होंने दोबारा अपील की थी जो कि सीनियर डिवीजन जज के यहां विचाराधीन है लेकिन 9 फरवरी 2018 को दोपहर 12 बजे करीब विवेक कुमार विनय कुमार पुत्र राज नारायण मिश्रा अपने साथी प्रकाश सिंह निवासी चुर्खी हाल मुकाम आटा अन्य लोगों के साथ आए और झगड़ा करने लगे उन्होंने दुकानों को गिराने की धमकी दी जब हम लोगों ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है हम लोग दुकान नहीं गिरने देंगे तो इस पर विनय एवं विवेक ने मां बहन की गाली गलौज गाली गलोच कर धमकी दी कि अगर दुकान खाली नहीं की तो इन्हीं दुकानों में तुम लोगों को जिंदा जला देंगे और सभी दुकानों को रातों रात ध्वस्त कर देंगे हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा पीडितों ने पुलिस अधीक्षक से दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment