’कोंच’-उरई । मिली जानकारी में बताया गया है कि कोंच कोतवाली की अतिसंवेदनशील चौकी खेड़ा का काम देख रहे दरोगा राकेश कुमार सिंह के तबादले की खबर है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह ने उनका तबादला उरई मुख्यालय पर कर दिया है और उनकी जगह दरोगा जे०के०तिवारी को तैनाती दी गई । अभी दरोगा राकेश कुमार को महज दो माह ही हो पाए थे कि उनका तबादला कर दिया गया । बता दे कि इस महत्वपूर्ण खेड़ा चौकी का कोई भी दरोगा दो माह से ज्यादा समय तक टिक नही पा रहा है हालांकि अभी दरोगा राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार नही छोड़ा है।

Leave a comment

Recent posts