उरई । अपना दल एस की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आहूत हुयी जिसमें 19 फरवरी को कोंच के एसआरपी इंटर कालेज में महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन ने कहा कि महाराजा छत्रपति शिवाजी के बारे में देश का हर व्यक्ति जानता है। उन्होंने अपने शासनकाल में किस तरह से सर्वसमाज के लोगों के हित में काम किया। यही कारण है कि आज प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे देश में उनकी जयंती समारोह पूर्वक मनायी जाती है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 19 फरवरी को कोंच के एसआरपी इंटर कालेज मैदान में शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गयी है। जिसमें बतौर मुख्य पार्टी की अध्यक्षा व केंद्रीय स्वास्यि एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल उपस्थित रहेंगी जबकि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व कारागार मंत्री जयकुमार जैकी के साथ ही समारोह की अध्यक्षता सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा व नरेंद्र सिंह जादौन सहित पार्टी के सभी आठों विधायक समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक राजेश पटेल कुंवरपुरा को बनाया गया हैं समारोह को सफल बनाने के लिये शैलेंद्र मिश्रा, अमित सोमई, अखलाख अहमद, जितेंद्र सिंह गुर्जर, श्रवण गुप्ता, शैलेंद्र कुशवाहा, प्रवल कुशवाहा, अरविंद राठौर, रोहित राठौर जिला प्रवक्ता, लल्लूराम पटेल, जगमोहन विश्वकर्मा, राजेश, भगवान सिंह राठौर जनपद में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

 

Leave a comment

Recent posts