उरई। भैंस को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
कदौरा कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा निवासी मोहित कुमार, इंद्रकुमार और गौरव शहीद नगर में परीक्षा देने से बाइक से जा रहे थे। गर्रेही के पास एक भैंस उनकी बाइक के आगे आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल कर गिर गई नतीजतन तीनों छात्र घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया गया।

Leave a comment