उरई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, भारत विकास परिषद, रेडक्रास सोसाइटी, पंतजलि योगसेवा एंव पंकज तपा एट रक्त दाहिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में रक्तदान जीवनदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में दर्जनों लोगों ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए सहर्ष रक्तदान किया और शिविर को सफल बनाया। जिनमें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री राजकुमार रेढ़र और जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने सपत्नीक रक्तदान किया। अजय इटौरिया, लक्ष्मण दास बाबानी, डा. ममता स्वर्णकार अजय मेहतेले, अनिल कुचिया, रमाकांत द्विवेदी, प्रीति बंसल, संतोष गुप्ता, दयाशंकर यादव, पंकज तपा आदि ने भी रक्तदान में भाग लिया।







Leave a comment