उरई। छठवीं की छात्रा के पिता ने शिक्षक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने शुक्रवार को जिलाधिकारी को इस बारे में एक शिकायती पत्र दिया।
पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री डकोर ब्लाक के नरछा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में की छात्रा है। गत 11 फरवरी को वह इंटरवैल में वह मैदान में खेल रहे थी। इसी बीच सहायक शिक्षक अनिरुद्ध सिंह ने आकर उसे पकड़ लिया और मैदान से खींचकर ले जाने लगे। इस झूमाझटकी में बालिका के कपड़े भी फट गये।
जब वह घर लौटी तो बुरी तरह सहमी हुई थी। उसने शिक्षक के दुव्र्यवहार की पूरी बात बताई। इस पर अगले दिन उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को अवगत कराया। प्रधानाध्यापिका ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

Leave a comment