कदौरा-उरई बीती रात कदौरा क्षेत्र में युवक ने अचानक आक्रोशित होकर पहले घर के सामान की तोड़फोड़ की फिर पंखे से लटककर फांसी लगा ली जिससे युवक की मौत हो गयी। वही सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम भेड़ी निवासी राहुल पुत्र राघवेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मृतक के बीवी बच्चे भी बेसहारा हो गए। जानकारी होते ही कदौरा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया। मामले में ग्राम प्रधान रामदास द्वारा बताया गया कि मृतक बीते कुछ महीनांे से परेशान व मानसिक असन्तुलन एवं नशा के चलते अधिक आक्रोशित होता रहता था बीते दिन युवक ने आवेशित होकर फांसी लगाकर जान दे दी।







Leave a comment