कोंच-उरई । कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सतीशचन्द्र चतुर्वेदी ने कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह को तहरीर देते हुए बताया है कि मेरा पुत्र प्रसून चतुर्वेदी उम्र पच्चीस वर्ष ठेकेदारी में पम्प चलाता था बीती पन्द्रह फरवरी को सुबह साढ़े छह बजे पम्प चलाने घर से निकला था जब वह दस बजे तक घर नही आया तो प्रार्थी उसे पम्प पर देखने गया तो पम्प चल रहा था लेकिन प्रसून का पता नही चला प्रार्थी अपने का घर लौट आया और अपने पुत्र के आने का इंतजार करता रहा मगर जब वह शाम तक घर नही आया तो आसपास एंव रिश्तेदारों से पूछताछ कर खोजबीन की मगर कोई पता नही चला मेरा पुत्र घर से लाल बनियान व नीला जीन्स और सफेद पट्टीदार काले जूते पहनकर निकला था सतीशचंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद उसने कोतवाली पुलिस से कार्यवाही की मांग की।







Leave a comment