रामपुरा-उरई। विकास खंड के जगम्मनपुर सहकारी संघ का चुनाव भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय द्विवेदी के प्रयासों से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ टिप्पे पतराही और उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार बहराईं को चुना गया। डेलीगेट में जेडीसी बैंक के लिए प्रमोद कठेरिया मानपुरा, रानी देवी सेंगर बिलौंहा, लाल प्रताप सिंह उर्फ लालू मई और प्रदीप कुमार मानपुरा, डीसीडीएफ के लिए प्रमोद कुमार कठेरिया मानपुरा, रानी देवी बिलौंहा, अशोक याज्ञिक बहराईं, क्रय-विक्रय समिति माधौगढ़ के लिए प्रमोद कठेरिया और प्रदीप कुमार बहराईं, पीसीएफ के लिए राममोहन बाजपेयी पतराही, उपभोक्ता भण्डार के लिए अशोक कुमार बहराईं, रूपम देवी पाल मई तथा इफको के लिए बृजपाल सिंह सेंगर पतराही निर्विरोध चुने गये।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह जादौन बहराईं, मानसिंह मुखिया, महेश सिंह सेंगर, मोहकम सिंह बापू, सुरेंद्र सिंह चदावली, क्षत्रपाल सिंह सेंगर मानपुरा, देवेंद्र सिंह सल्लू प्रधान पतराही, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, ज्योतिष कुरौंती, लक्ष्मी पूर्व प्रधान बहराईं, प्रताप सिंह और प्रमोद सिंह सेंगर हुसेपुरा सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।







Leave a comment