उरई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस की छात्र विंग) में सिद्धार्थ पाण्डेय आटा को संगठन के सोशल मीडिया विभाग के जिला कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने महासचिव नावेद खान की संस्तुति पर सिद्धार्थ पाण्डेय के लिए उक्त जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र जारी किया।
सिद्धार्थ पाण्डेय एनएसयूआई के जिला मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। हाल ही में उनको हरियाणा और राजस्थान में एनएसयूआई के चुनावों के लिए रिटर्निंग आफीसर बनाकर भेजा गया था।
बताया गया है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान जल्द ही जनपद में आकर सिद्धार्थ पाण्डेय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगें।







Leave a comment