कदौरा-उरई । कदौरा नगर में एक युवती ने संदिग्ध हालातो में विषाक्त खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे शीघ्र अस्पताल ले जाया गया।

ज्ञातव्य हो कि नगर कदौरा में मुहल्ला धोबीपुरा निवासी एक युवती द्वारा देर रात अचानक मौका लगते ही विषाक्त सेवन कर लिया हालत बिगड़ते ही परिजनों द्वारा आनन फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया जहाँ किशोरी का उपचार किया गया सूत्रो के मुताबिक उक्त किशोरी किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी और मौका लगते ही उसने जान देने की कोशिश भी की परन्तु समय् से अस्पताल उपचार से किशोरी को बचा लिया  गया।

Leave a comment