जालौन (उरई)। एक सप्ताह में हुई अलग अलग दो हत्याओं के मामले में हत्यारों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है दीपेश साहु उर्फ राजा के हत्या के मामले का खुलासा शीघ्र हो सकता है जबकि सलीम की हत्या के मामले के खुलासे में अभी समय लग सकता है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में 14 फरवरी को दीपेश साहु उर्फ राजा पुत्र महेश साहु निवासी कदोरा का शव खेत से बरामद किया गया था। पुलिस इस मामले के खुलासे में एड़ी चोटी का जोर लगाये थी तथा दविश देकर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी। सर्वलाईंश की सहायता से पुलिस दीपेश साहु के हत्यारों की पहचान कर चुकी है। पुलिस सूत्रों से मिल रही सूचना के आधार पर उम्मीद का जा रही है। इस मामले का खुलासा शीघ्र हो जाय। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी छापामारी की जा रही है तथा शीघ्र सफलता मिलने की उम्मीद है।
कोतवाली पुलिस अभी दीपेश साहु के मामले का खुलासा भी नहीं कर पायी थी कि 17 फरवरी को सातमील पास खेत में मिली युवक सलीम खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कुठौन्दा बंगरा का शव मिल गया। चार दिनों में हुई दो हत्याओं के मामलों ने पुलिस परेशान हैं। सलीम के हत्यारों की पहचान के साथ हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। सलीम की आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सलीम की हत्या का कारण गला काटना आया है। इसकी हत्या में कितने लोग थे तथा किस कारण से उसकी हत्या की गयी इसकी जांच करने में पुलिस तथा स्वाट टीम लगी हुई है। पुलिस एक के बाद एक दो हुई हत्याओं के मामलों के खुलासे में लगी हुई है।






Leave a comment