
कोंच-उरई । अपना दल के जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन ने अपने पिता रामलखन निरंजन की पुण्य तिथि दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों के बीच मनाई। समिति ने श्रद्घांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। आज ही उनके पुत्र चि. यश पटेल के जन्म दिन का भी सुयोग रहा और उपस्थित जनों ने उसे शुभाशीष प्रदान की। रामराजा के परिजनों और शुभचिंतकों ने सैकड़ों गरीबों को वहां भोजन भी कराया और उनकी आशीष ली। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य समथर विजयसिंह, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, देवेन्द्र द्विवेदी, श्रीकांत गुप्ता, संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी, राजेश यादव जालौन, शारदाप्रसाद निरंजन आदि उपस्थित रहे। हाजी सेठ नसरुल्ला ने आभार प्रकट किया।







Leave a comment