उरई। योगी सरकार बुंदेलखंड के लिए संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने में कसर नही छोड़ना चाह रही। इस बार मानसून में नगण्य वर्षा होने के कारण आने वाले गर्मी के मौसम में भीषण जल संकट को देखते हुए अभी से योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके क्रम में एक उच्चस्तरीय दल 25 फरवरी को उरई आकर व्यापक समीक्षा करेगा। दल में तीन मंत्री और तीन प्रमुख सचिव शामिल रहेगें।
ग्राम विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आ रहे मंत्रियों के दल में उनके अलावा सिचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह आंवला और नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव शामिल होगें। उनके साथ नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह, सिचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी. वेकटेंश और ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव रहेगें। यह जानकारी जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने दी।

Leave a Reply

Recent posts