उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने शुक्रवार को जिले के सभी महाविद्यालय के प्रचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक करके 6 मार्च से शुरू होने जा रही परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में कुलसचिव सीसी तिवारी ने कहा कि शासन के नकल विहीन परीक्षा कराने के संकल्प के साथ कोई समझौता नही किया जाना चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक 200 मीटर के दायरे के बाहर रहेगें।
उन्होंने कहा कि इस बार सचल दल की व्यवस्था जिला स्तर पर ही की जायेगी। झांसी में विश्वविद्यालय में 80 एलईडी लगाईं गईं हैं तांकि सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की स्थिति लाइव देखी जा सके। उन्होंने कहा कि नकल पकड़ी जाने पर कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया जायेगा।

Leave a comment