उरई। आईटीआई में शुक्रवार को कर्मचारी संघ ने काम बंद कर धरना दिया। जिसके बाद मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की उरई इकाई के अध्यक्ष केके चतुर्वेदी के नेतृत्व मे हुए इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पदोन्नति अनुदेशकों के स्थाईकरण, उनका ग्रेड वेतन 4600 रुपये करने, जूनियर इंजीनियर की भांति अनुदेशकों का ग्रेड वेतन भी एसीपी में इग्नोर करने और अनुदेशकों व कार्यदेशकों का पद नाम परिवर्तित करने की मांग की गई।
जिला मंत्री एनएस भदौरिया, उपाध्यक्ष जाबिर खान, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, केके निरंजन, गरिमा सिंह, प्रियंका सिंह, रीना मौर्या, मीरा यादव, राघवेंद्र सिंह, विपिन आदि शामिल रहे।







Leave a comment