उरई। महान समाज सुधारक संत गाडगे की 142वीं जयंती जीएस-4 द्वारा श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गईं। इस उपलक्ष्य में नगर की मुख्य सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई। सभी वर्गों के लोगों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल ने कहा कि संत गाडगे ने नैतिकता के आधार पर समतापूर्ण समाज व्यवस्था बनाने का आवाहन किया था। उन्होंने कहा कि दलितों और वंचितों के लिए अध्यात्म के द्वारा खोलने में संत गाडगे का महती योगदान रहा। उन्होंने दलितों के सशक्तीकरण और उन्हें अधिकारी दिलाने के लिए संत गाडगे द्वारा निभाई गई भूमिका को अविस्मरणीय बताया।
स्वागत में आलोक आर्यन, संतोष चैहान, सत्यम सक्सेना, रमेश चंद्र, सत्यम खेरा, राजकुमार बजरिया, मानसिंह, शुभम रावत, अजय खेरा, शुभम नीलांचल आदि भी शामिल रहे।

Leave a comment