उरई। मैहेर बाबा की जयंती की पूर्व संध्या पर सुशील नगर स्थित मैहेर अध्यात्मिक केंद्र से कोरी कुटिया तक जोरदार शोभा यात्रा निकाली गई। बताया गया कि शनिवार को सुशील नगर में केंद्र पर जयंती समारोह का आयोजन शाम से होगा जो 25 फरवरी को सुबह मैहेर बाबा के अवतरण तक जारी रहेगा। इसमें आध्यात्मिक जागृति के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
शोभा यात्रा के कारण मुख्य सड़कों पर दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगली प्रसाद वर्मा, जानकी प्रसाद वर्मा, अच्छे लाल मास्टर, नंदराम, ओमप्रकाश, रामरती, सुमित्रा वर्मा, संतोषी वर्मा, शिमला वर्मा, सावित्री देवी, जानकी देवी आदि इसमें शामिल रहीं।







Leave a comment