उरई । तेज रफ़्तार बाइक चालक की करतूत से किशोरी की जान पर बन आई ।

हादसा कुठौंद थाना क्षेत्र का है । ग्राम गोरा में शौच के बाद घर लौट रही राधेश्याम की 17 वर्षीय पुत्री संदीपना को हवा की रफ़्तार से बाइक ले जा रहे नौजवान ने अपनी मस्ती में टक्कर मार दी जिससे संदीपना लस्त पस्त हो कर लहूलुहान हालत में जमीन में बिछ गई ।

हादसा होते ही बाइक चला रहा नौजवान अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग निकला लेकिन उसके साथी और बाइक को लोगों ने पकड़ लिया ।

Leave a comment