उरई । अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के मूल वोट बैंक के बिखराव की हर आशंका से निपटने के लिए बहुजन समाज पार्टी का नेतृत्व काफी मुस्तैदी दिखा रहा है । चौधरी बिरादरी के मजबूत  नए चेहरे के रूप में उभरे कालपी नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगजीवन राम अहिरवार के नाम की बुंदेलखंड क्षेत्र के कोर्डिनेटर के रूप में चौंकाने वाली घोषणा को इसी किलेबंदी के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है ।

जगजीवन राम ने कालपी के नगर पालिका अध्यक्ष के चुनौतीपूर्ण चुनाव में अपनी माँ बैकुंठी देवी को सफलता दिला कर जिले में पार्टी की सेकंड लाइन के सबसे धुरंधर नेता के रूप में अपने को प्रोजेक्ट किया था जिसका इनाम पार्टी ने  उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर दिया है ।

इसके पहले मिशनरी कार्यकर्ता हीरालाल चौधरी को पार्टी का  नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया । बी एस पी जिले में बहुजन आंदोलन के दौर की कशिश और तपिश को एक बार फिर गरमाने की रणनीति पर अमल कर रही है । लोकसभा चुनाव की प्रत्याशित को ले कर नए प्रयोग के संदर्भ में इसके निहितार्थ पढ़े जा रहे हैं ।

Leave a comment

Recent posts