उरई। ओवरलोड वाहनों का संचालन पूरी तरह रोकने का दावा हकीकत के धरातल पर संदिग्ध साबित हो रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में आज भी सड़कों पर क्षमता से कई गुना वजन लाते ट्रक दौड़ते नजर आते हैं।
परिवहन विभाग के स्थानीय अधिकारी सड़कों की सुरक्षा और राजस्व की पूरी वसूली के लिए सरकार द्वारा ओवर लोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के जताये गये सरकार के इरादे की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोकेशन के खेल से सुबह के समय एआरटीओ से अभयदान प्राप्त ओवर लोड धड़ल्ले से सड़कों पर निकलते हुए देखे जाते हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर से आंखें मूंदें हुए हैं। आखिर क्या है इसका रहस्य।





Leave a comment