उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव में बिजली के शार्टसर्किट के कारण आग भड़क उठी जिससे जवान सिंह, छोटेलाल, सुरेश सिंह, सुखलाल और शिवपाल आदि के खेत खाक हो गये।
इस बीच भाजपा के युवा नेता अमित सिंह सेंगर, कुलदीप, जीतू, राजू, लाला चंदेल, संतोष प्रजापति और संतोष तोमर आदि दर्जनों लोग दौड़ पड़े और उन्होंने आग बुझाने में पूरी ऊर्जा झोंक दी। बाद में दमकल गाड़ी भी पहुंच गई तब जाकर आग बुझाने में कामयाबी मिल पाई।






Leave a comment