
उरई । प्रभाकर एकेडमी द्वारा आयोजित t-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में साँसों को थाम देने वाला फायनल मुक़ाबला रोशनी स्ट्राइकर्स और ट्रिपल एक्स के बीच हुआ जिसमें टास जीत कर ट्रिपल एक्स ने पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला लिया । इसमें नवल किशोर के सर्वाधिक 46 रनों के योगदान के साथ ट्रिपल एक्स ने विपक्षी टीम को जीत के लिए 121 रन बनाने की चुनौती दी ।
रोशनी स्टाइकर्स की तरफ से इरफान जूनियर और नौशाद ने बहुत अच्छी शुरुआत की । वे धीरे धीरे अपनी टीम को विजय पथ की ओर अग्रसर करने लगे । इसी बीच जब नौशाद का विकेट मैच की पूर्णाहुति के ठीक पहले गिर गया । अंतिम ओवर में जीत के लिए रोशनी स्ट्राइकर्स को 11 रन चाहिये थे तभी 48 रन बना चुके इरफान जूनियर का भी विकेट धराशायी हो गया ।
मैच एक बार फिर ट्रिपल एक्स की तरफ झुक गया तभी मुवीन ने लंबा सिक्स मार कर रोशनी स्ट्राइकर्स की संभावनाओं को उभार दिया । जिससे मैच टाई हो गया । तब सुपर ओवर हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स ने पहली ही गेंद पर विकेट खो कर 7 रन बनाये । 8 रन बनाने का लक्ष्य ले कर मैदान में उतरी रोशनी स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज खलील ने जैसे ही निर्णायक चौका लगाया , एक लाख रुपये के नकद इनाम और ट्राफी पर उनकी टीम का कब्जा हो गया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी , जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा , जिला क्रीडा अधिकारी रहीस अख्तर ने कप्तान इरफान अंसारी और सभी खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार दिये । इस दौरान रोशनी स्टील के प्रोप्राइटर युसूफ अंसारी , शफ़ीकुर्राहमान कश्फ़ी और टीम के ऑनर आसिफ अंसारी मौजूद रहे । राघवेंद्र सिंह , उत्तम विश्वकर्मा , अनिल कुमार अंशु , नीरज पाठक , श्रीकांत शर्मा , पी सी एल चेयरमेन प्रभाकर , मैनेजर सिद्धार्थ गौतम और अखिलेश यादव भी मौजूद रह कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते रहे ।






Leave a comment