
उरई । कदौरा थाना क्षेत्र में गृह कलह के कारण एक मजदूर ने घर के अहाते में खड़े नीम के पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली ।
चंदरसी ग्राम निवासी रामौतार ( 45 वर्ष ) घर में रोज – रोज होने वाली कलह से परेशान था । सोमवार को इसी परेशानी में उसने खुदकुशी का फ़ैसला कर लिया जिसकी भनक परिजनों को नहीं लग पायी । उसका शव फाँसी पर झूलने की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया । बाद में पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतरवाया और सील बंद करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।






Leave a comment