उरई। जिला बार संघ वरिष्ठ चुनाव समिति वर्ष 2018-19 द्वारा गत 7 अप्रैल 2018 को संपन्न कराये गये जिला बार संघ के पदाधिकारियों के चुनाव में विजयी घोषित किये गये 22 प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
प्रेस को यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी कमर अहमद एवं निर्मल तिवारी ने बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को 13 अप्रैल दिन शुक्रवार को शाम 3 बजे से सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन प्रमाण पत्र दिये जायेगें जिसमें एल्डर्स कमेटी, चुनाव कार्यकारिणी के समस्त सहयोगी सदस्य एवं विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहेगें।






Leave a comment