उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में यमुना में छलांग लगाकर एक वृद्ध ने अपनी जान गवां दी। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। कुठौंद पुलिस का कहना है कि घटना स्थल उनके नही औरैया थाना क्षेत्र का है। इसलिए औरैया पुलिस ही इस बारे में विस्तार से छानबीन करेगी।
कुठौंद थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह यमुना के शेरगढ़ सेतु से छलांग लगाकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। आसपास मत्स्य आखेट कर रहे केवटों ने जब उसे कूंदते देखा तो उन लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
मृतक की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है। कुठौंद के थानाध्यक्ष सुनील तिवारी का कहना है कि उसने जहां से छलांग लगाई वह स्थान औरैया कोतवाली के अंतर्गत पड़ता है। इसलिए यह मामला जांच के लिए औरैया पुलिस के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।






Leave a comment